उदयपुर/जयपुर। उदयपुर संभाग में मौसम विभाग ने 30 मार्च को कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है, जबकि 29 से 31 मार्च तक संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव हो रहा है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है, जो 1.5 किमी तक फैला हुआ है। इसके साथ ही एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मध्य उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है। वहीं उत्तर भारत के ऊपर सबट्रॉपिकल वेस्टर्ली जेट स्ट्रीम भी प्रभावी बनी हुई है, जिसकी गति लगभग 80 नॉट्स तक आंकी गई है। इसके अलावा उत्तर ईरान और कैस्पियन सागर के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग ने 2 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना भी जताई है। उदयपुर सहित इन संभागों में असर 29 से 31 मार्च के बीच जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के विभिन्न हिस्सों में: तेज मेघगर्जन आंधी (40-50 किमी/घंटा) ओलावृष्टि (कुछ स्थानों पर) हल्की से मध्यम बारिश दिनवार पूर्वानुमान 29 मार्च:जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं बारिशबीकानेर और जोधपुर संभाग में भी हल्की वर्षा संभव 30 मार्च (उदयपुर पर खास असर):जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कई स्थानों पर बारिशबीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश 31 मार्च:जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं वर्षाबीकानेर और जोधपुर में भी हल्की गतिविधि 1 अप्रैल:जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग में कहीं-कहीं बारिशपश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क 2 अप्रैल:पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना 3-4 अप्रैल:फिर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर के साथ बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश की संभावना आगे का ट्रेंड मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के पहले सप्ताह में बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिससे प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। ➡️ विशेषज्ञों ने किसानों और आमजन को सलाह दी है कि आंधी और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए फसलों, पशुओं और खुले में रखे सामान की सुरक्षा के इंतजाम पहले से कर लें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 9 अप्रैल को उदयपुर में गूंजेगा नवकार मंत्र: फतह स्कूल ग्राउंड पर हजारों लोग करेंगे सामूहिक जाप, जीतो ने जारी किया पोस्टर 20 तोला सोना, 100 किलो चांदी चुराने वाली शातिर गैंग की ऐसी तोड़ी पुलिस ने कमर…पक्षियों की तरह से बात करते, महिलाओं के कपड़े पहनते शातिर,,,61 पुलिसकर्मियों की टीम ने पकड़े 3 शातिर, 3 फरार