Site icon 24 News Update

गुप्तेश्वर महादेव मंदिर की पहाडियों पर राहडा फाउंडेशन ने चलाया सघन वृक्षारोपण अभियान

Advertisements

24 News Update उदयपुर। राहड़ा फाउंडेशन की ओर से सोमवार को गुप्तेश्वर महादेव के महंत तन्मय वन महाराज के संरक्षण एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सहयोग से गुप्तेश्वर की पावन पहाड़ियों पर सघन वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर राहड़ा फाउंडेशन की संस्थापक श्रीमती अर्चना सिंह चारण ने बताया कि अब तक कुल 1651 पौधों का वृक्षारोपण किया गया है, जिसमें हाल ही में 551 पौधे लगाए गए। इस मौके पर संस्थान सहयोगी श्रीमती कुसुमलता सुहालका एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की टीम भी उपस्थित रही। श्रीमती चारण ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भावना का संदेश देना भी है। गुप्तेश्वर महादेव की कृपा एवं महंत जी के आशीर्वाद से यह हरियाली और जीवनदायिनी मुहिम निरंतर आगे बढ़े, यही हमारी प्रार्थना है।
उल्लेखनीय है कि राहडा फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई कार्य किए जा रहे हैं जिनमें वृक्षारोपण अभियान प्रमुख है। वर्तमान में कई जगहों पर संस्थान की ओर से वृक्षारोपण किया जा रहा है। हाल में लियो का गुडा गांव में पांच हजार पौधरोपण का एक बडा अभियान शुरु किया गया।

Exit mobile version