24 News Update उदयपुर, 24 मार्च। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर), उदयपुर ने मंगलवार को मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया है। यह सूचियां 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार की गई हैं। आम नागरिक और मतदाता सूचियों का अवलोकन संबंधित प्रगणकों के पास, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) कार्यालय, नगर निगम कार्यालय में कर सकते हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर), उदयपुर ने मंगलवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर उन्हें प्रारूप प्रकाशन से अवगत कराया। साथ ही दावे और आपत्तियां आमंत्रित किए जाने की भी जानकारी दी। इसमें बताया कि प्रारूप प्रकाशन के बाद अब मतदाता अपने नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके तहत 25 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर वार्ड सभाएं होंगी, जहाँ मतदाता सूचियों का पठन किया जाएग। आपत्तियां 7 अप्रैल तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। इसके लिए 29 मार्च और 5 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों प्रगणक पूरे दिन मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर आवेदन स्वीकार करेंगे। वहीं 26 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रगणक आधे दिन मतदान केंद्रों और क्षेत्रों में उपलब्ध रहेंगे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading