कविता पारख 24 News Update निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा साइबर क्राइम के मामलों में व्यापारियों को अपराधी बनाकर बैंक खाते फ्रिज करने का विरोध करते हुए नगर के व्यापारियों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की उपस्थिति में सांसद सीपी जोशी को सौपा।ज्ञापन सौंपने के दौरान श्यामसुंदर मूंदड़ा, मयंक अग्रवाल, कमलेश बनवार, गोपाल पंचौली, पुष्कर सोनी, बिल्लू अग्रवाल आदि सहित नगर के व्यापारी संगठनो के प्रतिनिधियों ने अवगत करवाया कि केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप देश में डिजिटल पेमेंट से लेन-देन को काफी बढ़ावा मिला हैं, जिसमें व्यापारियों ने भी पूर्ण योगदान प्रदान किया है, लेकिन कुछ समय से लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों में व्यापारियों को भी जोड़ा जा रहा हैं, जो न्याय संगत नहीं है। साइबर अपराधियों द्वारा फ्राड किए गए पैसों को विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं और वो पैसा व्यापारियों के खातों में भी घूमते हुए दुकानों पर लगे स्केनर से प्राप्त हो जाता हैं। व्यापारी अपना माल दे कर राशि प्राप्त कर चुका होता है। प्राप्त राशि और ग्राहक से व्यापारी पूर्णतया अनजान होता है, उस लेन-देन के कारण व्यापारी के खातों को फ्रिज किया जा रहा है। व्यापारी साइबर पुलिस से संपर्क करता हैं तो उनको केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उड़ीसा आदि प्रदेशों में बुलाया जा रहा हैं। बेकसूर होते हुए भी इस कारण उनको भारी परेशानी हो रही हैं। व्यापारियों के खातों को फ्रीज करने से उसके द्वारा दिए गए चेक रुक जाते हैं। पेमेंट करने में देरी होती हैं। बाजार में प्रतिष्ठा खराब होती हैं।ज्ञापन के अनुसार बैंक के द्वारा सभी उपयुक्त कागजी कार्रवाई के पश्चात ही खाते खुलते हैं। सभी वैध दस्तावेजों की पुष्टि के बाद मोबाइल कंपनी द्वारा सीम दी जाती हैं। इसके बावजूद लेनदेन सीधे उनके खातों में पकड़ने के बजाय निर्दाष व्यापारियों को परेशान करना न्याय संगत नहीं हैं। ऐसा ही चलता रहा तो वे डिजिटल पेमेंट से दूरी बना लेंगे।इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत आदि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुत्री पवित्र किये कुल दोऊ,एक बेटी दो कुलों का उद्धार करती है-पंडित योगेश्वर शास्त्री टी.बी रोगियों को पोषण कीट वितरित किए