24 News Update उदयपुर। बजरंग दल उदयपुर महानगर की ओर से 24 व 25 जनवरी 2026 को उदयपुर शहर में भव्य प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में उदयपुर शहर की सभी कबड्डी टीमें भाग लेंगी। विभाग मंत्री पवन ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें शारीरिक, मानसिक और अनुशासनात्मक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से बजरंग दल युवाओं को यह संदेश देना चाहता है कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। आधुनिक समय में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।महानगर संयोजक अजय सालवी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिएकार्यक्रम संयोजक – गजेन्द्र सिंह, सह-संयोजक – मनीष पटेल एवं प्रियांश को दायित्व सौंपा गया है। बजरंग दल उदयपुर महानगर द्वारा यह प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता पूर्णतः सुव्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। यह जानकारी डॉ. चंद्रप्रकाश देखावत ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 38वीं डांगी समाज खेलकूद प्रतियोगिता: महिला वर्ग में लोयरा ने कबड्डी और शोभागपुरा ने वॉलीबॉल जीता सरकारी सहयोग के बिना भी सफल रहा RTTF, पर्यटन को मिले दीर्घकालिक लाभ