24 news Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भारतीय जनता पार्टी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ सागवाडा पहुचे जहा विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वागड दौरा वागड विकास को नई दिशा देगा।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़,प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के सागवाडा आगमन पर पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जहा से पूर्व मंत्री राठौड व प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच विधायक कार्यालय पहुचे जहा विधायक शंकरलाल डेचा, जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय, प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा,प्रभारी कमलेश पुरोहित, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, प्रदेश मंत्री अनिता कटारा, न.पा.अध्यक्ष आशीष गांधी,पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राठौड़ ने कहा कि वे बाँसवाड़ा में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर वागड़ दौरे पर हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा वागड़ के विकास की नई कहानी लिखेगा। वागड़ बलिदान की धरती है, मानगढ घाम इसका उदाहरण है। प्रस्तावित पावर प्लांट इस क्षेत्र के लिए नये उदय की तरह होगा। जब बिजली उपलब्ध होगी, तो उद्योग आयेंगे और रोजग़ार के अवसर बढ़ेंगे। वर्तमान में बेरोजगार युवाओं को गुमराह किया जा रहा है, लेकिन यह परियोजना उनके भविष्य को नई दिशा देगी। स्वागत उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष पटेल ने दिया। विधायक डेचा ने बांसवाड़ा में प्रस्तावित पावर प्लांट की जानकारी दी। पूर्व सांसद कटारा ने कहा कि गांव-गांव से लोग प्रधानमंत्री की सभा में पहुँचेंगे। पूर्व मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने इसे ऐतिहासिक दौरा बताते हुए कहा कि पावर प्लांट हज़ारों युवाओं को रोजगार देगा। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने मंडल अध्यक्षों से सभा में पहुँचने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या की जानकारी ली और कहा कि कौन सा कार्यकर्ता कहाँ से आया है, यह स्पष्ट दिखना चाहिए। सागवाडा विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार कार्यकर्ता बांसवाड़ा पहुँचने चाहिए। पूर्व मंत्री राठौड़ ने कहा कि आज कुछ शक्तियाँ आदिवासी समाज को भडक़ाने का प्रयास कर रही हैं की आदिवासी हिंदू नहीं हैं जैसी बातें फैलाकर भोले-भाले आदिवासियों को भ्रमित किया जा रहा है और धर्मांतरण के लिए उकसाया जा रहा है। राठौड़ ने कहा कि इसी परिप्रेक्ष्य में सरकार ने धर्मांतरण विरोधी क़ानून बनाया है, जो पूरी तरह से स्वागत योग्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब यदि किसी ने ज़बरन या प्रलोभन से धर्मांतरण कराया तो उसे जेल की सलाखों के पीछे जाना होगा। इस अवसर पर प्रताप भाई बलाई जोगपुर, कांतिलाल डामोर, ईश्वरलाल लबाना, हितेश रावल, ताजेंग पाटीदार, जवाहर भाटिया, चंद्रेश व्यास, प्रदीप गामोट, मंडल अध्यक्ष अनिता पंड्या, यशवंत गवारिया, गिरीश पाटीदार, प्रकाश सुथार, चंदन सिंह चौहान, बलवीर अहारी, ज़ोरावर सिंह रायकी, भारतेंदु व्यास, श्याम भट्ट, दलीचंद बुनकर, पवित्रा जोशी, कल्पेश भारती, राजेंद्र परमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी का दौरा वागड़ के विकास को नई दिशा देगा- राठौड़

Advertisements
