Site icon 24 News Update

विश्व नवकार महामंत्र दिवस की तैयारियां जोरो-शोरो से, फतह स्कूल ग्राउंड पर हुआ भूमि पूजन

Advertisements


– 25 लाख नवकार महामंत्र की आराधना से गूंजेगी लेकसिटी
– 60 हजार स्क्वायर फीट भूमि पर बन रहा विशाल पंडाल
– 10 हजार से अधिक धर्मावलंबी सामूहिक रूप से करेंगे नवकार महामंत्र का जाप
– फतह स्कूल ग्राउंड में सुबह 8.01 बजे से 9.01 बजे तक होगा आयोजन
– घर-घर जाकर बांटे पीले चावल, आयोजन का दिया न्यौता  

24 News Update उदयपुर, 7 अप्रेल। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर जीतो की ओर से गुरुवार 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले विश्व नवकार महामंत्र दिवस की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंगलवार को भट्ट जी की बाड़ी स्थित जीतो हाउस में चेयरमैन यशवंत आंचलिया की अध्यक्षता एवं सकल जैन समाज  के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक राजकुमार फत्तावत के आतिथ्य में आयोजित बैठक में विश्व नवकार महामंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उक्त बैठक में विभिन्न समितियों के कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही सभी समिति संयोजकों ने अपने कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम संयोजक फत्तावत ने बताया कि 9 अप्रैल को एक ही दिन में 8.1 बजे से 9.1 बजे तक 25 लाख नवकार महामंत्र की आराधना होगी। आराधना के लिए आराधक के रूप में दिलीप सुराणा, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, पंकज भण्डारी, निराली जैन, नीरज चपलोत, सोनिका जैन, राकेश चपलोत, सोनल सिंघवी, शुभ कोठारी व भाग्यश्री गन्ना मुख्य स्टेज से बारी-बारी से नवकार मंत्र का जाप करोंगे।
फतह स्कूल ग्राउंड में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। चेयरमैन यशवंत आंचलिया ने भूमि पूजन कर पंडाल कार्य का प्रारम्भ किया। जिसमें जीतो के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं जीतो लेडिज विंग की सदस्याओं ने शहर में घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
मुख्य सचिव अभिषेक संचेती ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक राजकुमार फत्तावत के नेतृत्व में भूमि पूजन के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर भव्य पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। पंडाल 60 हजार स्क्वायर फीट भूमि पर बन रहा है। यह महोत्सव धार्मिक आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा। कार्यक्रम में उदयपुर शहर और उपनगरीय क्षेत्रों के लगभग 10 हजार से अधिक मानव समाज के धर्मावलंबी सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप कर इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए मंच, बैठक व्यवस्था और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। आयोजन स्थल को आकर्षक धार्मिक सजावट से सजाया जाएगा । समाज के 200 विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का भी सहयोग मिल रहा है। जीतो की ओर से यह शहर का एक विशेष ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होगा ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में चेयरमैन यशंवत आंचलिया, टेंट साउंड कमेटी संयोजक यशवंत कोठारी, वाइस चेयरमैन श्याम नागोरी, अनिल हाथी, दिनेश सिंघवी, पीयूष कोठारी, प्रदीप कोठारी, नितिन सेठ, मुकेश बोहरा, अंकुर बोर्डिया, हेमन्त ओस्तवाल, प्रखर बाबेल सहित जीतो उदयपुर चैप्टर के कई सदस्य मौजूद रहे।
– घर-घर जाकर बांटे पीले चावल, आयोजन का दिया न्यौता
आयोजन को सफल बनाने के लिए जीतो लेडिज विंग अध्यक्षा अंजलि सुराणा के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने शहरभर में घर-घर जाकर पीले चावल व श्रीफल देकर विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने का न्योता दिया गया। जिसमें निधि मुणोत, सेजल शाह, रेखा नवलखा, सुशीला मेहता, मंजू बोर्डिया, बीना मारू, अंकिता करणपुरिया, वीनू बोर्डिया सहित कई महिला सदस्य मौजूद रही।
– फतह स्कूल ग्राउंड में सुबह 8.01 बजे से 9.01 बजे तक होगा आयोजन
कार्यक्रम संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा रखते हुए बताया कि विश्व के 108 देशों में, 100 मेगा इवेंट्स और 6000 देरासर, उपाश्रय, स्थानकों से विश्व नवकार महामंत्र दिवस हेतु लाखों लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में होगा जहाँ एक समय पर इतनी संख्या में सर्व समाज जन और देशवासियों के द्वारा किए जाने वाले जाप से पूरा आभामंडल नवकारमय होगा।  सभी स्थानों पर एक साथ सुबह 8.01 बजे से 9.01 बजे तक मंत्र के महामंत्र नवकार महामंत्र की आराधना की जाएगी। इसके माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में वैश्विक उथल-पुथल  तथा युद्ध के दौर में विश्व शांति की कामना की जाएगी।
नवकारसी संयोजक श्याम नागौरी ने बताया कि नवकार मंत्र जाप के पश्चात वंडर सीमेंट के पाटनी परिवार की ओर से नवकारसी का आयोजन भी रखा गया है। नवकार महामंत्र जाप कार्यक्रम में नवकारसी व्यवस्था के लिए 100 से अधिक महिला व पुरुष की समिति अपने कार्यों को अंजाम देने की योजना बना रही है।

Exit mobile version