24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। श्री रामेश्वर भक्त मंडल द्वारा 108वां पाठ सारंगपुर श्री कष्टभंजन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित करने को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। नगर के भोईवाडा में स्थित राजभोई समाज नोहरा परिसर में रविवार रात को श्री रामेश्वर भक्त मंडल की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक मंडल संरक्षक मुकेश भोई की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आगामी 108वें पाठ के संचालन और आवश्यक तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष राजेश भोई ने बैठक में यात्रा की रूपरेखा तैयार करने और कार्यभार सौंपने पर जोर दिया। मंडल के सहसंरक्षक दशरथ भोई ने बताया कि सागवाड़ा से पाँच बसों में लगभग 251 भक्त गमरेश्वर महादेव मंदिर से 9 जनवरी सोमवार सांय 5:00 बजे आरती के पश्चात संत उदयरामजी महाराज के सानिध्य में रवाना होंगे। भक्तगण 10 जनवरी मंगलवार प्रातः लगभग 5 बजे सारंगपुर पहुँचेंगे, दैनिक कार्यकलापों के पश्चात मंडल परिवार श्री कष्टभंजन दादा के दर्शन करेंगे। प्रातः नाश्ता पश्चात 10:00 बजे मंडल द्वारा रामायण मनका 108 पाठ आरंभ किया जाएगा और मंदिर पर मंडल की ओर से धर्मध्वजा चढ़ाई जाएगी, जिसमें मुख्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। मंगलवार रात्री भोजन की व्यवस्था अशोक भोई (रघु ट्रावेल्स) द्वारा कराई जाएगी। सभी बसों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और आवश्यक मेडिकल कीट भी डॉ. रोनक असावरा द्वारा मुहैया कराई जाएगी। पाठ का लाइव प्रसारण मंडल के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, जिसे लेकर मीडियाप्रभारी प्रीतम और अजय भोई ने तैयारियाँ पूर्ण होने की जानकारी दी।मंडल की महिला सचिव भावना भोई ने सभी से अनुरोध किया कि नियत ड्रेस कोड का पालन करें—पुरुष केसरी कुर्ता के साथ सफेद पजामा, महिलाएँ लाल साड़ी में और बालिकाएँ लाल ड्रेस में उपस्थित हों। संचालन रघुवीर भोई द्वारा किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सज रहे भोलेबाबा निराले दुल्हे में… सहित भक्तों ने भजनों पर देर रात तक झूमे हिन्दू सम्मेलन 26 को, कार्यकारिणी गठित