24 News Update उदयपुर। सामाजिक संस्था प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ उदयपुर का पारिवारिक स्नेह मिलन एवं सामूहिक क्षमायाचना समारोह संस्था के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में नाईयों की तलाई स्थित तेरापंथ भवन में सम्पन्न हुआ।प्रेक्षा वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष मोतीलाल पोरवाल ने इस संघ की स्थापना व कार्य प्रणाली के बारे में बताते हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। साथ ही गत वर्ष हुए कार्यक्रमों एवं आने वाले वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में जितेन्द्र धाकड़ द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जन्मदिन, वर्षगांठ एवं नए सदस्यों का उपरणा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले आने वाले दो सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।मंत्री रतन मेहनोत ने पिछले स्नेह मिलन का ब्यौरा प्रस्तुति किया। विशेष आमंत्रित गायक पंकज भण्डारी ने अपने सुमधुर भजनों से सदस्यों को आनंदित कर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। समाज के निर्मल जैन को 41 उपवास व 51 के भाव पर खुब-खुब अनुमोदना की गई। आठ की तपस्या वाले सूरजमल नागौरी, सिद्धी तप करने वाली स्नेहलता धूपिया को उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत अध्यक्ष मोतीलाल पोरवाल ने किया। आभार उपाध्यक्ष हुकम राज मेहता द्वारा ज्ञापित किया गया। संचालन मंजू चौधरी द्वारा किया गया।इस अवसर पर अम्बालाल चपलोत, राजमल चपलोत, मोहनलाल पोरवाल, अर्जुन लाल खोखावत, प्रणिता तलेसरा, ओम प्रकाश खोखावत, अशोक लोढ़ा, प्रकाश पितलिया, आनन्द कुमार इंटोदिया व विजयलक्ष्मी मूंशी आदि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुरोहितों की मादड़ी में टूटी सडक़ से आमजन परेशान, रोज हो रहे है हादसे शिकार MLSU में हल्दी घाटी की माटी से तिलक कर,विश्वविद्यालय को बंद कर कुलपति के खिलाफ़ ABVP का विरोध आठवें दिन भी जारी