24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। आर्य वीरांगना दल की राज्य संचालिका श्रीमती सरोज आर्या ने सेवा कार्य एवं संगठनात्मक योगदान को देखते हुए प्रीति कुमावत को जिला संचालिका तथा लक्षिता माहेश्वरी को नगर संचालिका पद पर नियुक्त किया है। यह जानकारी शिविर मीडिया प्रभारी श्रीमती मंजू धाकड़ ने दी। नवनियुक्त जिला संचालिका श्रीमती प्रीति कुमावत ने बताया कि बालिकाओं एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु योग, यज्ञ, आध्यात्म, आत्म-रक्षा (जूडो-कराटे, नियुद्ध, लाठी आदि) तथा सोलह संस्कारों से युक्त सात दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10–12 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएँ, महाविद्यालयीन छात्राएँ तथा गृहणी महिलाएँ भाग ले सकेंगी। शिविर पूर्णत: गैर-आवासीय है तथा प्रतिदिन निर्धारित समय के उपरांत सभी प्रतिभागियों को घर जाने की अनुमति रहेगी। शिविर का उद्घाटन समारोह 23 मार्च, सायं 4:00 बजे आर्य समाज भवन, शांति नगर (बस स्टैंड के पीछे) में होगा। शिविर 23 से 29 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 से 9:00 बजे एवं सायं 4:00 से 7:00 बजे आयोजित होगा।प्रशिक्षण व्यायाम शिक्षिका नविता आर्य (जोधपुर) द्वारा आत्म-रक्षा तथा सरला गुप्ता (उदयपुर) द्वारा हवन, सोलह संस्कार एवं आध्यात्मिक सत्रों के रूप में दिया जाएगा। पंजीयन हेतु आर्य वीरांगना दल एवं महिला आर्य समाज, निम्बाहेड़ा की स्थानीय इकाई से संपर्क किया जा सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सोनी परिवार(RRR) की वधु मयूरी सोनी को गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय से मिली डॉक्टरेट की उपाधि मयूरी ने प्रतापगढ़ जिले में अफीम की खेती विषय पर किया विस्तृत अध्ययन