Site icon 24 News Update

उदयपुर में प्री-नवरात्रि वाइब्रेंट गुजरात उत्सव 14 को, पार्थिव गोहिल के संग जमेगा गरबा और गुजराती संस्कृति का रंग

Advertisements

24 News Update उदयपुर। गुजरात पर्यटन विभाग उदयपुर में 14 सितंबर को प्री-नवरात्रि वाइब्रेंट गुजरात फैस्टिवल 2025 आयोजित कर रहा है। इस भव्य उत्सव में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और गुजरात के पर्यटन मंत्री मुलुभाई बेरा उपस्थित रहेंगे।
उत्सव फील्ड क्लब उदयपुर में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गुजराती लोक प्रदर्शन से होगी, जिसमें तलवार रास, गोफ गुंथन और मणियारो रास जैसी प्रस्तुतियाँ होंगी। इसके बाद बॉलीवुड गायक पार्थिव गोहिल लाइव गरबा पर प्रदर्शन करेंगे। दर्शक और प्रतिभागी गरबा में भाग ले सकेंगे, जबकि पारंपरिक पोशाक पहनना अनिवार्य है।
उत्सव से पूर्व 8 से 13 सितंबर तक जेडीसीए डांस एंड स्पोर्ट्स फिटनेस हब में गरबा वर्कशॉप्स आयोजित की जाएँगी। इसमें भी फस्र्ट कम फस्र्ट सर्व आधार पर निशुल्क प्रवेश मिलेगा। कार्यक्रम में आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें 5,000 रुपये के शॉपिंग वाउचर, सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक पोशाक और सर्वश्रेष्ठ गरबा प्रदर्शन के लिए पुरस्कार शामिल हैं। गुजरात टूरिज्म के जनरल मैनेजर चेतन मिसल और असिस्टेंट जनरल मैनेजर हरेन्द्र सिंह डाबी ने बताया कि यह उत्सव उदयपुरवासियों को गुजरात की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत, गरबा नृत्य, संगीत, हस्तकला और व्यंजनों का अनुभव प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह न केवल मनोरंजन का, बल्कि गहन सांस्कृतिक अनुभव का अवसर है, जो पीढ़ियों को जोड़ता है और परंपराओं को साझा करने का मंच बनाता है।

Exit mobile version