24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। भारतीय मजदूर संघ कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल व्यास और प्रदेश कार्मकारिणी की अनुशंसा पर सागवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पर पूंजीलाल प्रजापत डेचा मनोनीत किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूंजीलाल प्रजापत पूर्व राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के विभिन्न पदों पर रहकर सामाजिक और कर्मचारियों के हित में कार्य करते रहे हैं। प्रजापत के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ऋषिन चौबीसा, कर्मचारी सेवानिवृत महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, जिला प्रवक्ता अनिल जैन, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, हेमेंद्र माली, मंत्रालय कर्मचारियों के जिग्नेश शर्मा आदि ने प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया।
पंचाल समाज द्वितीय संस्कार प्रकोष्ठ शिविर हुआ आयोजित
सागवाड़ा,1 सितम्बर। नगर के निट्वर्ती जोगपुर गांव में समाज चोखला बेताली का द्वितीय संस्कार प्रकोष्ठ शिविर आयोजित हुआ।
शिविर छबीलाल पंचाल जोगपुर अध्यक्षता, किशोर पंचाल खेड़ा मुख्यवक्ता, प्रकोष्ठ प्रभारी ईश्वर जोगपुर ,सह प्रभारी रंजनीश भीलूडा ,दिनेश भीलूड़ा, भरत जोगपुर ,मणिलाल दीबड़ा बड़ा, रमेश सूरजगांव के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित हुआ। समाज की और से अतिथियों क स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी ईश्वरलाल जोगपुर ने स्वागत उद्बोधन दिया। मुख्य वक्ता किशोर पंचाल ने समाज को संबोधित करते हु कहा कि संस्कार परिवार से एवं शिक्षा से ही मिलते हैं। संस्कारवान शिक्षा से ही समाज एवं राष्ट्र का उत्थान संभव है। संस्कार कार्यक्रम में समस्त पंच महानुभाव ,मातृ शक्ति,छात्र छात्राएं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। संचालन भरत जोगपुर व आभार टीना देवी ने व्यक्त किया।
प्रजापति भामसं कर्मचारी महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

Advertisements
