कविता पारख
24 News Update निम्बाहेड़ा। धाकड़ महासभा (भारत वर्ष) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर ने बुधवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर नियुक्ति जारी की है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नागर ने अपनी 21 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के प्रधान बगदीराम धाकड़ को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। प्रधान धाकड़ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर सरपंच ओंकार लाल धाकड़, गोपाल धाकड़ कनेरा, गोपाल धाकड़ डला, प्यारचंद धाकड़ कनेरा, प्यारचंद धाकड़ नरसिंहगढ़, सुरेश धाकड़ बांगरेडा, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़, विनोद धाकड़ टाई खेड़ा, प्रकाश धाकड़ टाई, शिवलाल धाकड़ मंडावली, मन्नालाल धाकड़ डोरिया, अशोक धाकड़ जावदा, राजेश धाकड़ चरलिया, जीवन धाकड़ भगवानपुरा, बगदीराम धाकड़ पूर्व सरपंच, रामप्रसाद धाकड़ भगवानपुरा सहित निम्बाहेड़ा क्षेत्र के धाकड़ समाज के वरिष्ठ जनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र नागर के प्रति आभार व्यक्त किया।

