Site icon 24 News Update

“एक शाम श्री कुराबड़िया भेरुनाथ के नाम” विशाल भजन संध्या का पोस्टर विमोचन डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया विमोचन 20 दिसंबर को होगा भव्य आयोजन

Advertisements

उदयपुर। श्री कुराबड़िया भेरुनाथ मंदिर (उदयपुर) परिसर में आगामी 20 दिसंबर 2025 को “एक शाम श्री कुराबड़िया भेरुनाथ के नाम” शीर्षक से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर के सेवक श्री चंद्रशेखर कल्याणा ने बताया कि इस पावन अवसर पर राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य भक्तों को भक्ति भावना और सांस्कृतिक एकता के भाव से जोड़ना है।

पोस्टर विमोचन समारोह के अवसर पर विनोद राठौर, हरिश कल्याणा, पंकज नलवाया, बृजमोहन फुवांर, शुभम नलवाया, करण कल्याणा, विशाल आरजिया सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

इस आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, और आयोजन समिति ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या का लाभ लेने की अपील की है।

Exit mobile version