रिपोर्ट – राहुल पाटीदार 24 News Update Udaipur. कानोड़ के पीएम श्री चतुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेरा स्वाभिमान मेरा संविधान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता प्रभारी निर्मल कुमार पुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 20 विद्यार्थियों ने संविधान के अलग-अलग विषय पर पोस्ट का निर्माण किया पुरोहित ने कहा कि आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु संविधान अधिकार प्रदान करता है पुरोहित ने बताया कि छात्रों ने मूल अधिकार मूल कर्तव्य संविधान संशोधन संवैधानिक पदाधिकारी पर पोस्टर बनाए व्याख्याता चंद्रशेखर स्वणकार ने कहा कि बच्चों को संविधान कक्ष का भ्रमण करना चाहिए तथा सदैव सीखना चाहिए भूपेंद्र जोशी ने संविधान निर्माताओं को याद करते हुए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कियेउप प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद व्यास ने कहा कि संविधान हमें कर्तव्यों के साथ-साथ मूल अधिकार भी प्रदान करता है किंतु हम लोग अधिकार को ज्यादा महत्वपूर्ण समझते हैं और कर्तव्य को भूल जाते हैं जबकि कर्तव्य का निरंतर पालन करते रहना चाहिए जिससे राष्ट्र मजबूत होता हैप्रधानाचार्य महेश कुमार मेघवाल ने कहा कि संविधानहमारे देश आत्मा है और अंतिम समय तक बचाए रखना हमारा परम कर्तव्य है पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम इशिका पालीवाल द्वितीय भावना तेली तृतीय अर्जुन सिंह राणावत रहे कार्यक्रम में अशोक शर्मा बसंती लाल व्यास परवीन मंसूरी मेघा मोदी सुरेश रामावत खेतू सिंह सुरभि लोहार फूल माला व्यास मनोज मीणा देवेश कुलमी चेतन सालवी गौरव सालवी देवी लाल मेघवाल समस्त विद्यालय परिवार ने उत्साह से भाग लिया Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation माता-पिता ईश्वर का रूप, प्रतिदिन हमें उनका आशीष मिले : फत्तावत पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान से सम्मानित हुआ राहडा फाउंडेशन, गोकाष्ठ अभियान की सराहना