24 News Update निम्बाहेडा — कविता पारख। आयुक्त, नगर परिषद निंबाहेड़ा के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025 के तहत प्रतिबंधित पॉलीथीन के विरुद्ध सघन जब्ती अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज शहर के प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई। इस दौरान दुकानदारों एवं आम नागरिकों को पॉलीथीन के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा भविष्य में इसके उपयोग से पूर्णतः बचने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।
नगर परिषद निंबाहेड़ा का उद्देश्य शहर को पूर्णतः पॉलीथीन मुक्त बनाना है। इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं आवश्यकतानुसार दंडात्मक कार्रवाई आगे भी सतत जारी रहेगी।
सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करें तथा स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल निंबाहेड़ा के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

