24 News Update उदयपुर। शहर में चल रहे अवैध हुक्का बारों के खिलाफ उदयपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 26 हुक्के, 32 हुक्का पाइप, 69 फ्लेवर पैकेट, 8 चिलम और सिगरेट पैकेट सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जब्त की गई, जबकि चार लोगों को डिटेन किया गया है। सभी मामलों में राजस्थान धूम्रपान प्रतिषेध अधिनियम तथा कोटपा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हुक्का बारों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया। उनके निर्देशानुसार विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने डीएसटी के सहयोग से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम दिया।हनुमान घाट स्थित रेस्टोरेंट पर कार्रवाईथाना अम्बामाता पुलिस ने डीएसटी के साथ हनुमान घाट स्थित ब्लू मून रेस्टोरेंट पर दबिश दी। यहां से 6 हुक्के, 5 हुक्का पाइप और 18 फ्लेवर के डिब्बे जब्त किए गए। जब्त फ्लेवर में वनीला, पान रस, ऑरेंज, डबल एप्पल सहित विभिन्न कंपनियों के फ्लेवर शामिल हैं। पुलिस ने मौके से शांतिलाल (27) निवासी वेरी फला घोड़ी, थाना खैरवाड़ा को डिटेन कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।अम्बावगढ़ में दूसरी कार्रवाईअम्बामाता थाना पुलिस ने दूसरी कार्रवाई अम्बावगढ़ स्थित कुराबड़ हिल रेस्टोरेंट में की। यहां से 3 हुक्के, 3 पाइप, 4 चिलम और 9 फ्लेवर के डिब्बे बरामद किए गए। पुलिस ने महेन्द्र निवासी आजाद मोहल्ला, नीम चौक, थाना कुराबड़ को डिटेन किया।बड़गांव में रेस्टोरेंट पर छापाथाना बड़गांव पुलिस ने टाइगर हिल क्षेत्र स्थित द ग्रीक फार्म रेस्टोरेंट पर दबिश देकर 13 हुक्के, 20 प्लास्टिक पाइप, 30 फ्लेवर पैकेट और सिगरेट जब्त की। इस दौरान रेस्टोरेंट के मैनेजर निर्मल कुमार निवासी मेघवाल बस्ती कासोली, स्वरूपगंज (जिला सिरोही) को डिटेन किया गया।सुखेर में कैफे से हुक्का जब्तथाना सुखेर पुलिस ने शोभागपुरा स्थित 100 फीट रोड पर फेड जोन कैफे में कार्रवाई करते हुए 4 हुक्के, 4 पाइप, 4 चिलम और 12 फ्लेवर पैकेट बरामद किए। इस मामले में कैफे संचालक रामेन्द्र सिंह निवासी डुण्डीपुरा, थाना इरादतनगर (आगरा, उत्तर प्रदेश) को डिटेन किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 364 किलो नकली घी और 50 किलो मावा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अंक्षितम् फाउंडेशन व ऐरा बायोपेड्स का भव्य आयोजन, जागरूकता के साथ सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां