24 News Update सलूंबर। भीषण गर्मी के बीच आस्था और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला, जब 56 क्षेत्र कलाल समाज सेवा संस्थान, उदयपुर के तत्वावधान में तनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ठंडाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद स्वरूप ठंडाई ग्रहण की।
मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान तनेश्वर महादेव के दर्शन कर सेवा कार्य की सराहना की। संस्थान के सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
मानक लाल चौधरी, ललित कलाल, बसंत कलाल, चुन्नीलाल चौधरी, लिम्बाराम, रमेश महुवाड़ा और रमेश सेपुर सहित कई समाजसेवी सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने स्वयं वितरण व्यवस्था संभाली। पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में इस तरह के सेवा कार्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सहयोग और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
भीषण गर्मी में सेवा का संकल्प, तनेश्वर महादेव मंदिर में ठंडाई वितरण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

Advertisements
