उदयपुर। क्रिकेट की चौकों-छक्कों भरी दुनिया इस बार सिर्फ रन और विकेट की नहीं, बल्कि कैंसर के खिलाफ सामाजिक लड़ाई की भी गवाह बनेगी। PIMS सिटी हॉस्पिटल की ओर से आयोजित और सॉलिटेयर के सह-प्रायोजन से होने वाले पिम्स मेवाड़ कप 2026 के चौथे संस्करण का आयोजन 17 से 24 फरवरी तक फील्ड क्लब में किया जाएगा। टूर्नामेंट की ट्रॉफी का विधिवत अनावरण सॉलिटेयर बैंक्वेट एंड गार्डन में आयोजित समारोह में किया गया। यह आयोजन क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों के लिए भी खास रहा। ट्रॉफी अनावरण में दिखी नामचीन मौजूदगी समारोह में पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा के चेयरमैन एवं सीईओ आशीष अग्रवाल, पिम्स सिटी हॉस्पिटल के सीईओ नमन अग्रवाल, मिराज ग्रुप के विकास पुरोहित, राउंड टेबल इंडिया के नेशनल पब्लिसिटी कन्वीनर शशांक सिंघयी और सीआईडी के हिमांशु सिंह राजावत यूडीसीए के यशवंत पालीवाल सहित अन्य मौजूद रहे। 17 फरवरी से शुरुआत, 24 को फाइनल पिम्स सिटी हॉस्पिटल के सीईओ नमन अग्रवाल के अनुसार टूर्नामेंट का शुभारंभ 17 फरवरी को गुलाबचंद कटारिया करेंगे। 17 फरवरी से रोजाना दो मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 24 फरवरी को खिताबी मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में 8 टीमें ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ प्रारूप में हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में 40 से अधिक आईपीएल खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जिससे दर्शकों को हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने को मिलेगा। “Bowl Out Cancer” – सिर्फ खेल नहीं, संदेश भी इस वर्ष टूर्नामेंट की थीम “Bowl Out Cancer” रखी गई है। आयोजनकर्ताओं के अनुसार विश्व स्तर पर हर वर्ष करीब 2 करोड़ लोग कैंसर से प्रभावित होते हैं, लेकिन समय पर जांच और सही उपचार से इस बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण संभव है। नमन अग्रवाल ने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि लीला फाउंडेशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आने वाले वर्षों में निःशुल्क कैंसर जांच और उपचार की व्यापक योजना पर काम किया जा रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पिम्स मेवाड़ कप 2026 : क्रिकेट के साथ “कैंसर को बोल्ड आउट” करने का संकल्प* एनएच-27 पर ढाबे से 5600 लीटर अवैध डीजल जब्त, टाटा 909 व मोडीफाइड पिकअप सीज