Site icon 24 News Update

भामाशाहों ने बालिका विद्यालय में छात्राओं को किए स्वेटर वितरित

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के योगिंद्रगिरी स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाहों द्वारा छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। भामाशाह प्रकाश सोनी एवं भूपेंद्र सोनी ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती सज्जन देवी सोनी एवं श्री ईश्वरलाल सोनी की पुण्य स्मृति में विद्यालय की कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत समस्त छात्राओं को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में प्रभुदासधाम रामद्वारा के संत श्रीमान उदय राम महाराज एवं अमृत राम महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था प्रधान राजेश पाटीदार, तेजेंद्र जोशी, राजू भाई (बर्तन वाले) सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती ज्योति यादव ने किया तथा आभार वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती संगीता पाटीदार ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षिका श्रीमती मनी मैडम, श्रीमती सोनल मैडम, श्रीमती पिंकी भावसार, श्रीमती प्रियंका मैडम एवं वरिष्ठ लिपिक दीक्षा भट्ट उपस्थित रहीं।

Exit mobile version