24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। आठवें वेतन आयोग का लाभ वर्ष 2016 से पूर्व के पेंशनरों को नहीं देने के केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में राजस्थान पेंशनर समाज, निम्बाहेड़ा के बैनर तले पेंशनरों ने काला दिवस मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पेंशनरों की उपस्थिति में उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।पेंशनरों ने बताया कि सातवें वेतन आयोग तक कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनरों को भी लाभ मिलता रहा है, लेकिन आठवें वेतन आयोग के मामले में पूर्व पेंशनरों को वंचित करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पेंशनर अपने 35-40 वर्षों की राजकीय सेवा में सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्ष 1980 में “डी.एस. नकारा एवं अन्य बनाम भारत संघ” मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि पेंशन कोई अनुदान या सहायता राशि नहीं, बल्कि पेंशनरों का अधिकार है। इसके बावजूद वर्तमान निर्णय पेंशनरों के अधिकारों के विपरीत है।इस अवसर पर यशवंत राव कदम और मानमल शर्मा के नेतृत्व में पेंशनरों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की कि आठवें वेतन आयोग का लाभ नियमानुसार सभी पेंशनरों को भी प्रदान किया जाए। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेगा पीटीएम पर प्रगति पत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में महंगाई व ऊर्जा संकट के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन