24 न्यूज अपडेट उदयपुर। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अदम्य साहस और पाराक्रम को नमन करने तथा शहीदों को स्मरण करने के लिए आज उदयपुर में विभिन्न संगठनों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें अपार उत्साह देखने को मिला। भाजपा व उसके अनुशांगिक संगठनों के साथ ही कई सामाजिक, धार्मिक संगठनों की ओर से भी बढ़ चढकर भागीदारी रही। तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति के साथ ही कौमी एकता और एकजुटता का भी संदेश दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों को बधाइयां भेजी गईं, शहीदों की स्मृति में जयकारे लगे और देशभक्ति गीतों पर गाते व थिरकते हुए लोगों को नेताओं का भी भरपूर साथ मिला। उदयपुरः टाउन हॉल से तिरंगा यात्रा रवाना हुई तो पूरा शहर ही मानों देशभक्ति के रंग में रंग या। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने टाउन हॉल से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उदयपुर के शहीदों के परिजन और पद्मश्री दुर्गाशंकर पालीवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ सांंसद सीपी जोशी, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत सहित कई जन प्रतिनिधियों व राजनेताओं की भागीदारी रही। सबने एक स्वर में कहा कि सेना ने पाकिस्तान को वो सबक सिखाया है जो वो बरसों तक याद रखे अब हर गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा व दुनियाभर में भारत के पराक्रम का डंगा गूंजेगा। शहर की सड़कों पर लोगों ने तिरंगे हाथ में लेकर और उन्हें लहराते हुए पुष्पवर्षा करते हुए तिरंगा यात्रा मं अपनी भागीदारी निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation झल्लारा में साइबर ठगी का पर्दाफाश: इंस्टाग्राम-टेलीग्राम पर लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर करता था ठगी सांवरिया धाम मंदिर में चोरी: ठाकुर जी का मुकुट, बांसुरी और ₹20,000 नकद ले उड़े चोर