24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर आदर्श कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद सर्कल पर सोमवार को विद्या निकेतन स्कूल द्वारा निकाले गए पथ संचलन का भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कृपलानी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, मोतीलाल आहूजा, महामंत्री वीरेश चपलोत, भाजपा नगर महामंत्री कमलेश बुनकर, सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर पथ संचलन का पुष्पवर्षा से स्वागत

Advertisements
