कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ चित्तौड़गढ़ के पदाधिकारी श्रावक श्राविकाओं के साथ ब्यावर में मुमुक्षु कोमल की भागवती दीक्षा में सम्मिलित हुए। संघ मंत्री प्रदीप बाबेल ने बताया कि ब्यावर में विराजित स्पष्ट वक्ता,लोहपुरुष,संथारा साधक छोटे जैन दिवाकर गुरुदेव धर्म मुनि के सानिध्य में हुए दीक्षा महोत्सव में सहकारिता और नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक,सांसद सी पी जोशी ,श्री संघ अध्यक्ष किरण डांगी, श्री संघ सेन्थी के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल चंडालिया, श्री जैन दिवाकर संगठन समिति अध्यक्ष राजेश सेठिया ,मंत्री सुधीर जैन, संरक्षक अनिल नाहर,अशोक छाजेड, जैन दिवाकर स्वाध्याय सेवा संस्थान अध्यक्ष सुरेश सिंघवी,मंत्री पारस डांगी,कोषाध्यक्ष सुजान भड़कत्या,जैन दिवाकर महिला परिषद सेंथि मंत्री रेखा जारोली, अंबेश सेवा समिति अध्यक्ष सुरेश डांगी सहित बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने मुमुक्ष कोमल जैन की दीक्षा यात्रा में भाग लिया और सभी ने मुमुक्षु कोमल के संयम पथ अंगीकार करने पर ष्हर्ष हर्ष जय जय ष्के नारों से कार्यक्रम स्थल को गुंजाया। श्रावक श्वेत पोशाकों में और श्राविकाएं लहरिया पहने हुए उत्साह से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.