Site icon 24 News Update

पारस हेल्थ उदयपुर में ऑर्थोपेडिक्स विभाग का विस्तार, डॉ. सी. के. आमेटा बने डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्ष

Advertisements

24 News Update उदयपुर। दक्षिणी राजस्थान में उन्नत ऑर्थोपेडिक उपचार को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पारस हेल्थ उदयपुर ने अपने ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विस्तार की घोषणा की है। इस विस्तार का नेतृत्व वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सी. के. आमेटा करेंगे, जिन्हें डायरेक्टर और हेड ऑफ डिपार्टमेंट नियुक्त किया गया है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, विभाग का पुनर्गठन पूरी तरह प्रोटोकॉल-ड्रिवन, मल्टीडिसिप्लिनरी और टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड मॉडल पर किया गया है, ताकि उदयपुर ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिणी राजस्थान को आधुनिक और विश्वसनीय मस्कुलोस्केलेटल उपचार मिल सके। डॉ. आमेटा के मार्गदर्शन में विभाग की सेवाओं को अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे सामान्य हड्डी रोगों से लेकर जटिल ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी तक हर तरह के मामलों को और अधिक प्रभावी ढंग से संभाला जा सकेगा।

विभाग में पहले से कार्यरत विशेषज्ञ– डॉ. राहुल खत्रा, डॉ. आशीष सिंघल, और अन्य अनुभवी चिकित्सक जॉइंट रिप्लेसमेंट, ट्रॉमा मैनेजमेंट, आर्थोस्कोपी, स्पोर्ट्स इंजरी केयर व स्पाइन सर्जरी जैसी सेवाओं को और अधिक मानकीकृत रूप में उपलब्ध कराएंगे।
35 वर्षों के अनुभव के साथ पद संभाल रहे डॉ. सी. के. आमेटा ने कहा— “हमारा प्रयास है कि मरीज की डायग्नोसिस से लेकर रिहैबिलिटेशन तक की पूरी यात्रा को सुरक्षित, तेज़ और सहज बनाया जाए। इस विस्तार से सर्जिकल सटीकता बढ़ेगी, रिकवरी टाइम कम होगा और उपचार का अनुभव बेहतर बनेगा। हमारा लक्ष्य है कि पारस उदयपुर को राजस्थान का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाया जाए, ताकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी ऑर्थोपेडिक उपचार के लिए शहर से बाहर न जाना पड़े।” अस्पताल का यह कदम क्षेत्र में अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक सेवाओं को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Exit mobile version