Advertisements
24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। राष्ट्रीय रुद्रवाहिनी संघ गौ सेवा प्रकोष्ठ के आशीष पण्ड्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
रुद्रवाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी प्रकाशनाथ महाराज ने धम्बोला निवासी आशीष/दिनेशचन्द्र पण्ड्या को रुद्रवाहिनी संघ गौ सेवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ अनुष्ठान तथा मंदिर निर्माण के साथ रुद्रवाहिनी संघ ने गौ सेवा क्षेत्र में कदम रखते हुए आशीष पण्ड्या की नियुक्ति की है।

