24 News update उदयपुर। प्रदेश में अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग ने मार्च माह में व्यापक कार्रवाई करते हुए 2 लाख 5 हजार 146 लीटर वॉश नष्ट किया है। इस दौरान 820 प्रकरण दर्ज कर 605 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने बताया कि अभियान के तहत अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभाग ने बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री भी जब्त की है।कार्रवाई के दौरान भारत निर्मित विदेशी मदिरा की 8114 बोतल, देशी मदिरा की 4168 बोतल, अवैध मदिरा की 4621 बोतल और बीयर की 10566 बोतलें सीज की गईं।अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके तहत राजस्थान आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 20 वाहनों को भी जब्त किया गया, जिनमें 12 दोपहिया, 6 हल्के चार पहिया और 2 भारी चार पहिया वाहन शामिल हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उपराष्ट्रपति भवन में कल सिंधी भाषा में संविधान का विमोचन, हरीश राजानी होंगे शामिल जनाना अस्पताल के भवन निर्माण का कार्यादेश जारी करने सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा