Site icon 24 News Update

रंगमंच कार्यशाला का आयोजन

Advertisements

24 News Update उदयपुर। रंग प्रीत थिएटर गु्रप जयपुर की ओर से आयोजित आठ दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का समापन गुरूवार को हुआ। इसमें प्रतिभागियों को थिएटर एक्सरसाइज एवं इम्प्रोवाजेशन तकनीक के माध्यम से रंगमंच और नाट्य कला से रूबरू करवाया गया। इससे प्रतिभागियों की बौद्धिक व कल्पना शक्ति का विकास हो तथा उनमें आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रदर्शन की क्षमता विकसित हो। रंगकर्मी एवं संस्था सचिव प्रवीण चौधरी ने बताया कि इस कार्यशाला के प्रशिक्षक के तौर पर मुम्बई के थिएटर, टीवी एवं फ़िल्म कलाकार श्री सिद्धार्थ कुमावत को आमंत्रित किया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सीखी बारिकियों का प्रदर्शन किया।

Exit mobile version