Site icon 24 News Update

‘‘ पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर कार्यषाला का आयोजन‘‘

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में उपखण्ड समुचित प्राधिकारी (पीसीपीएनडीटी) एवं जिला नोडल अधिकारी व पीसीपीएनडीटी अधिनियम एंव चिकित्सको की गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 पर कार्यषाला आयोजित की गई। प्रषिक्षण का उद्ेष्य समुचित प्राधिकारीयों व चिकित्सको व निजी चिकित्सा संस्थानो को को गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 की जानकारी देना था । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चित्तौडगढ डॉ ताराचन्द गुप्ता ने बताया की वर्तमान मे राज्य सरकार द्वारा जरिये अधिसूचना चिकित्सा विभाग के अधिकारियो को उपखण्ड समुचित प्राधिकारी नियुक्त किया गया है, उक्त प्रषिक्षण मे समुचित प्राधिकारीयों को पीसीपीएनडीटी अधिनियम की विस्तार से जानकारी दी एंव राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी मुखबिर योजना व भ्रूण लिंग परीक्षण की षिकायत के लिये विभाग द्वारा जारी किया गया व व्हाट्स अप नम्बर-97999 97795 की जानकारी भी दी गयी ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ताराचन्द गुप्ता ने बताया कि प्रषिक्षण मे पंजीकृत एवं संचालित सोनोग्राफी केन्द्रों द्वारा पंजीकृत केन्द्रों पर अधिनियम के अनुसार अपनाये जाने वाले नियम व रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा समुचित प्राधिकारीयों को अधिनियम के अनुसार अपनाये जाने वाली आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। डॉ घनष्याम चावला अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी (प0क) ने सोनोग्राफी सेन्टर के संचालको को मॉ योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी एंव गर्भवती महिलाओ की सोनोग्राफी नियत समय पर कूपन अनुसार करने के निर्देष प्रदान किये। शफीक इकबाल षेख जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक द्वारा द्वारा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के कानूनी पहलुओं की बारीकी से जानकारी दी तथा राज्य सरकार द्वारा समय समय पर जारी दिषा निर्देषो, परिपत्रो के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।

प्रषिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रजनन एंव षिषु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रियंका वर्मा, डीटीओ डॉ राकेष भटनागर, डीपीएम विनायक मेहता, खुषवन्त कुमार हिण्डोनिया, डाटा मैनेजर, डॉ महेन्द्र बालोत, षिषु रोग विषेषज्ञ, डॉ अमित जैन, डॉ कमलेष जैन, डॉ ओपी भण्डारी, डॉ कृष्णा मेहता, डॉ पुनिता शर्मा, डॉ प्रतिभा सनाढ्य,डॉ सुमित शर्मा, डॉ वैभव जैन, डॉ शषि कान्त एंव निजी चिकित्सालयो के संचालक एंव चिकित्सक उपस्थित रहे।

Exit mobile version