Advertisements
24 News update उदयपुर. नगर निगम उदयपुर के विस्तार के तहत शहर के आसपास के गांवों को उदयपुर नगर निगम में सम्मिलित किया जा रहा है | ऐसे में गांव के लोगों ने इसका विरोध किया | गांव के लोगों ने गांव में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और आगे आंदोलन की रणनीति बनाई |
गांव के पूर्व सरपंच गणेश गमेती ने बताया कि सीसारमा गांव टीएसपी में आता है जिसका गांव के युवाओं को नौकरी में लाभ मिलता है ऐसे में नगर निगम में गांव को शामिल करने के बाद गांव के युवाओं को टीएसपी का लाभ नहीं मिल पाएगा |
सरपंच प्रतिनिधि बंशीलाल गमेती ने कहा कि नगर निगम कार्यालय गांव से काफी दूर होने से गांव लोगो को काम कराने में काफी असुविधा होगी, ऐसे में गांव की जनभावनाओं को समझते हुए, सीसारमा गांव को नगर निगम में शामिल नहीं किया जाए वरना आगे आंदोलन किया जाएगा

