24 News Update उदयपुर। भारतीय रेलवे ने पर्यटन और विरासत रेल सेवाओं को बढ़ावा देते हुए मारवाड़ जंक्शन–खामली घाट–मारवाड़ जंक्शन ‘वैली क्वीन’ मीटर गेज हैरिटेज ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार कर दिया है। अब यह विशेष रेलसेवा 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 00961/00962 के रूप में संचालित यह हैरिटेज ट्रेन पहले निर्धारित अवधि तक ही सीमित थी, जिसे अब बढ़ाकर छह महीने और कर दिया गया है।रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन खास तौर पर अरावली क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक रेल मार्ग का अनुभव कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। मीटर गेज पर संचालित होने वाली यह विरासत सेवा पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।ट्रेन की संरचना में एक एसी एक्जीक्यूटिव कोच, दो मीटर गेज डिब्बे और एक पावर कार शामिल होगी, जिससे सीमित लेकिन आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित किया जाएगा।रेलवे अधिकारियों का मानना है कि संचालन अवधि बढ़ने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय विरासत रेल मार्गों के संरक्षण को भी नई गति मिलेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुलदेवी धाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुजारियों व गुंडा तत्वों का हमला, दाधीच समाज में आक्रोश राज्यपाल से मिले पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा