Site icon 24 News Update

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (4 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

Advertisements

24 News Update जयपुर। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियो की सुविधा हेतु लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (04 ट्रिप) रेलसेवा का का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 05045, लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.04.26 से 26.04.26 तक (04 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को 12.35 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 00.35 बजे आगमन व 00.45 बजे प्रस्थान कर 18.10 बजे राजकोट पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 05046, राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.04.26 से 27.04.26 तक (04 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 16.25 बजे आगमन व 16.35 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 05.15 बजे लालकुआं पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी सहित 20 डिब्बे होगें।

Exit mobile version