Site icon 24 News Update

कॉलेज की छात्राओं को रास्ते जाते रोक छेड़छाड़ करने व मारपीट करने में एक जना गिरफ्तार व 1 नाबालिग डिटेन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग माविता हनुमान मंदिर व पादरा मोड़ पेट्रोल पंप के पास कॉलेज की छात्राओं को रास्ते जाते रोक छेड़छाड़ करने व मारपीट करने के प्रकरण में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया व एक नाबालिग को डिटेन किया।
थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया कि नगर के निकटवर्ती निवासी तीन किशोरी स्कूटी पर घर जा रही थीं, जिनका मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पीछा कर अश्लील हरकतें करते हुए गाली-गलौच किया। प्रकरण में निकटवर्ती निवासी 21 वर्षीय छात्रा ने 6 जुलाई को रिपोर्ट देते हुए बताया कि दिनांक 5 जुलाई को मैं व मेरी सहेली तीन जनी स्कूटी लेकर नगर के निजी कॉलेज में परीक्षा देने के बाद स्कूल लेकर घर के लिए निकलीं। करीब 5 बजे माविता हनुमानजी मंदिर पहुंचे, तब हमारे पीछे से पल्सर मोटरसाइकिल लेकर दो लड़के आए व हमारे पास आकर हमें छेड़ने की नीयत से अश्लील बातें करने लगे तथा एक सहेली की पीठ पर हाथ घुमाने लगे। हम डर के मारे स्कूटी भगाने लगे तो लड़के पत्थर लेकर हमारी गाड़ी रोकने का प्रयास करने लगे व अश्लील गालियां देने लगे। जिस पर पादरा पेट्रोल पंप चले गए, स्कूटी रोकी तो वहां भी पीछे-पीछे आ गए। गाली-गलौच करने लगे तथा स्कूटी को लात मारी, जिससे स्कूटी की नंबर प्लेट टूट गई। जिसकी सूचना हमारे घर पर दी। घर वाले पेट्रोल पंप पर आ गए, जब तक दोनों लड़के मोटरसाइकिल लेकर भाग गए।

प्रकरण दर्ज कराया, जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व पुलिस उपअधीक्षक रूपसिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी मदनलाल खटीक के नेतृत्व में एसआई सोमश्वर, कांस्टेबल भूपेंद्रसिंह, प्रहलादसिंह, अजयराज सिंह, चंद्रपालसिंह, दिलवर सिंह, राजपालसिंह व आरटी जितेंद्रसिंह की टीम ने तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगाते हुए भूपेंद्र उर्फ भूपेश (25) पुत्र जगदीश डामोर निवासी टोपिया थाना आसपुर व एक नाबालिग को डिटेन कर थाने में लाकर पूछताछ की। जिसमें भूपेंद्र उर्फ भूपेश को गिरफ्तार किया व नाबालिग को डिटेन कर प्रयुक्त पावर बाइक को जब्त कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Exit mobile version