Site icon 24 News Update

शिवरात्रि पर केदारेश्वर महादेव छोटी उन्दरी पर हुआ भंडारा, पांच हजार से ज्यादा ग्रामीणों ने ग्रहण की महाप्रसादी, निःशुल्क जाँच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित

Advertisements

24 News Update उदयपुर | तपसम्राट पूज्य केशुलाल जी म. की प्रेरणा से प्रतिवर्ष की तरह महाशिवरात्रि के अवसर पर केदारेश्वर महादेव पधारे श्रद्धालुओं के लिए केशवधाम सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष महेश बंब ने बताया कि इस आयोजन में पालियाखेड़ा, अलसीगढ़, पई, पीपलवास, बड़ीऊंदरी, आड़, फांदा, चोकडिया, पोपल्टी सहित आसपास के गांवों से 5000 से अधिक भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

संस्थान के मीडिया प्रभारी सम्पत बापना ने बताया कि इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 230 श्रद्धालुओं की थायरॉइड, शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। इस सेवा कार्य में डॉ. मोईन हुसैन एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाएं दीं।

भंडारे के मुख्य लाभार्थी एवं अतिथि

इस आयोजन के मुख्य लाभार्थी दिनेश कुमार बंब, अनिल पोरवाल, शांतिलाल पामेचा, दिनेश चंडालिया एवं आरिफा सैफ रहे। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी.एस. बंब उपस्थित रहे। इसके अलावा सुनील बापना, अशोक मादरेचा, कमलेश बंब, सीनियर एपीपी संगीता ढाबी, शैलेश मारू, अशोक लोढ़ा, दीपक जैन, जिनेंद्र बापना, संदीप कंठालिया, रवि सोनी, धनलक्ष्मी जैन, विनीता तलेसरा, सरोज जैन एवं अधिवक्ता भुवनेश जोशी ने भी अपनी सेवाएं दीं।

निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की जानकारी दी गई

अध्यक्ष महेश बंब ने बताया कि संस्थान द्वारा पिछले 10 वर्षों से निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर बच्चों को बेसिक कंप्यूटर, टैली, फोटोशॉप, टाइपिंग, ऑटोकैड, कोरल ड्रॉ एवं इंटरनेट कोर्स की जानकारी दी गई तथा इच्छुक विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया।

Exit mobile version