24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। गगूंकुण्ड स्थित जगन्नाथ इस्कॉन मन्दिर मे रविवार को सायंकाल राम नवमी बड़ी धूमधाम से मनायी। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी दास ने बताया कि भगवान राम के जन्मोत्सव पर सायंकाल 6 बजे से प्रथम भजन कीर्तन के साथ वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे राम के प्रेरणादायक सन्दर्भो की सुन्दर कथा हुई। भगवान राम के, पिता की आज्ञा, भाई का कर्तव्य, गुरू की आज्ञा,जनता की सेवा, धर्म की रक्षा जैसे अनेक आदर्श उदाहरण देकर समझाया।

मायापुर वासी के अनुसार आज के दिन जगन्नाथ पुरी मे जगन्नाथ जी सुभद्रा जी और बलराम जी को राम लक्ष्मण सीता की तरह श्रृंगार कर सजाया जाता है। उसी तरह यहां भी जगन्नाथ दरबार को राम दरबार के रूप मे श्रृंगार कर सजाया गया।पश्चात श्री राम लक्ष्मण सीता हनुमान जी का पुष्पो से महाअभिषेक किया। इस्कॉन बच्चो का रामायण से सम्बन्धित शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद भक्तो के हाथो से निर्मित भगवान को 501 प्रकार के व्यंजनो का 56 भोग धराकर महा आरती पश्चात वितरण कर प्रसाद परोसा।

Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.