कविता पारख
24 News Update निम्बाहेड़ा। छोटीसादड़ी नगर के विद्या निकेतन विद्यालय में भारत विकास परिषद छोटीसादड़ी की नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक श्रीचन्द कृपलानी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक प्रकाश कुमावत ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, छोटीसादड़ी नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ राष्ट्रगान से की गई। अतिथियों का स्वागत परिषद सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक कृपलानी ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल बंबोरिया, सचिव अनिल चौहान, कोषाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, उपाध्यक्ष प्रमोद कोठारी एवं छगन उपाध्याय, सेवा प्रमुख माणक टेलर, पर्यावरण प्रमुख लक्ष्मीनारायण तेली, महिला प्रमुख हेमलता सोनी सहित समस्त पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम में अतिथियों ने परिषद द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। कृपलानी ने परिषद को एम्बुलेंस देने की घोषणा करते हुए कहा कि जनसेवा के कार्यों में परिषद की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। शाखा समन्वयक प्रकाश कुमावत ने वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन छगन उपाध्याय एवं सुनील बंबोरिया ने किया। अंत में अध्यक्ष अनिल बंबोरिया ने सभी का आभार जताया। इस दौरान नरेंद्र नरेडी, डॉ. जगन्नाथ सोलंकी, डॉ. विजय गर्ग, डॉ. अमित शर्मा, राहुल सोनी, सुशील अग्रवाल, राजमल राठौर, कांतिलाल दक, लोकेश जायसवाल, कैलाश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में परिषद सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.