24 News Update उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर में आज एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल द्वारा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हाल ही में हुई अधिष्ठाता परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों का स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश बारबर का स्वागत भी किया।
अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रशासन ने पूर्व में की गई 10% फीस वृद्धि पर रोक लगाते हुए यह निर्णय लिया है कि आगामी सत्र में जिन विद्यार्थियों ने बढ़ी हुई फीस जमा कराई है, उन्हें उसका लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रकार की परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। शोधार्थियों को आ रही समस्याओं के संदर्भ में उनके एक्सटेंशन (विस्तार) हेतु भी सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं, जिससे सभी शोधार्थियों में खुशी का माहौल है।
छात्र शक्ति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय जिस कठिन दौर से गुजर रहा है, उसे पुनः प्रगति के मार्ग पर ले जाने हेतु यह कदम उठाया गया है, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद। आभार व्यक्त करने के अवसर पर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश महासचिव गोपाल गायरी, छात्र नेता नारायण सिंह, मयंक सिंह राव एवं कई छात्र साथी उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.