24 News Update राजसमंद। गंभीर रोगो से ग्रस्त बुर्जुंग मरीजो को उनके घर पर जाकर उपचार देने की सुविधा राष्ट्रीय पैलेटिव कार्यक्रम के तहत शुरू कर दी गई है। पिछले पांच दिनो में अब तक मोबाईल टीम ने 30 घरो की विजिट कर बुर्जंग मरीजो का उपचार किया है। यह जानकारी सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने दी।
उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को माननीय विधायक राजसमंद , देवगढ़ एवं जिला प्रमुख द्वारा हरि झंडी बताकर जिला परिषद् सें मोबाईल वैन का हरि झंडी बताकर रवाना किया गया था। पहले चरण में राजसमंद शहर में मोबाईल वेन के माध्यम से पैलेटिव कैयर में प्रशिक्षण प्राप्त डॉ संदीप शर्मा , नर्सिंग ऑफिसर अतुल वैष्णव, दीपक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रानी रेगर एवं आशा विमला कामड़ अपनी सेवाये दे रही है।
सीएमएचओ ने बताया कि सभी ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र में आशा के माध्यम से ऐसे बुर्जूंगो को चिन्हीत किया गया है तथ समुचे जिलें में रूट चार्ट बनाकर सम्बन्धित ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्र में चिकित्सकीय मोबाईल वेन को संचालित किया जायेगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.