24 News Update Jaipur. राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटलों में अब जन आधार कार्ड नहीं होने पर भी फ्री इलाज का लाभ मिलेगा। आरजीएचएस, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मां योजना) समेत अन्य योजना का फायदा मिल सकेगा।

केवल आधार कार्ड होने पर भी मरीज को ओपीडी, आईपीडी की सेवाएं मिल सकेगी। इसके लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम (IHMS) पोर्टल पर आने वाले दिनों में आधार नंबर के जरिए वेरिफिकेशन की सुविधा शुरू होगी।

अभी IHMS पोर्टल पर केवल जन आधार से ही वेरिफिकेशन करके व्यक्ति की पहचान होती है। अगर किसी व्यक्ति का जन आधार नहीं बना होता है तो उसे सरकारी हॉस्पिटल में इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता है।

केंद्र सरकार से की थी मांग

IHMS पोर्टल पर केवल मरीज की पहचान करने के लिए जन आधार से ही वेरिफिकेशन की सुविधा है। कुछ समय पहले हेल्थ डिपार्टमेंट ने इसे लेकर केन्द्र सरकार और यूआईडीएआई को पत्र लिखकर आधार से वेरिफिकेशन की सुविधा शुरू करने की मांग की थी।

इसके बाद पिछले दिनों यूआईडीएआई ने एक आदेश जारी करके चिकित्सा शिक्षा विभाग को आधार नंबर के जरिए व्यक्ति के वेरिफिकेशन की सुविधा प्रदान की थी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के उप सचिव शिवशंकर अग्रवाल ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इस संबंध में गजट प्रकाशित करवाने के निर्देश दिए हैं।

उप सचिव शिवशंकर अग्रवाल ने बताया- इस फैसले के बाद उन मरीजों को फायदा होगा, जिनका जन आधार नहीं है। ऐसे मरीज का IHMS पोर्टल पर वेरिफिकेशन करने के बाद सरकार की मेडिकल से संबंधित सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

जन आधार नहीं तो मरीजों को माना जाता है बाहरी

जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की ही बात करें तो यहां अगर किसी मरीज का जन आधार कार्ड नहीं होता था तो उस मरीज की फ्री इलाज के रजिस्ट्रेशन की पर्ची नहीं बनती है।

ऐसे मरीज को प्रदेश के बाहर का मरीज मानते हुए रजिस्ट्रेशन पर्ची बनाते थे। वहीं, ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद जांच करवाने पर उसे सरकारी दरों के अनुसार भुगतान करना पड़ता है। यानी उस मरीज को फ्री जांच योजना का भी लाभ नहीं मिलता है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading