24 News Update कादेड़ा में पूर्व सरपंच मुकेश सोनी व भूमाफियाओं के द्वारा केकड़ी रोड़ स्थित शेषपुरा चौकी के पास भूमि पुराने खसरा नंबर 295 व वर्तमान खसरा नंबर 995 हैं जिस पर पीड़ित व्यक्ति फकरूदिन पिता शाहबुदीन वर्षों से किसान खेती करता आ रहा था।लेकिन कादेड़ा पंचायत के सरपंच मुकेश सोनी व भूमाफिया की मिलीभगत से किसान के खेत को पंचायत की शक्तियों का दुरुपयोग कर भूमि को अवैध कब्ज़ा बताया गया और भूमि को गैर मुमकिन पंचायत भूमि बताकर जबरन पंचायत के लेटर पैड पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवा कर पंचायत के अधीन कर ली। पुस्तैनी ज़मीन को छीन कर अब पंचायत का बोर्ड लगा दिया और पंचायती पट्टे जारी करने वाली है
पीड़ित व्यक्ती का आरोप है की ग्राम पंचायत के पुर्व सरपंच मुकेश सोनी से लेकर ग्राम विकास अधिकारी व उच्च अधिकारीयो तक मिलीभगत करके किसी निजी व्यक्ति को फ़ायदा पहुंचाने के इरादे से किसान की ज़मीन को अवैध घोषित करवाई गई है और कई जमीनों पर अवैध कब्जे किए
जबकि कुछ दिन पहले पूर्व सरपंच के खिलाफ़ पहले से ही फर्जी पट्टे वितरित करने की जांच चल रही है जिसमें पुर्व सरपंच मुकेश सोनी दोषी पाए गए प्रशासन ने कारवाही करते हुए पुर्व सरपंच मुकेश सोनी को पद मुक्त किया किन्तु आज़ भी कई भूमी पर अवैध कब्जे कर रखें हैं जिसमें मेरी ज़मीन पुराने नंबर खसरा नंबर 295 हैं जिसमें प्रशासन को पुरी जानकारी मिल जाएंगी और अभी के खसरा नंबर 995 हैं अब सबसे बड़ा सवाल यह पैदा होता है कि पुर्व सरपंच मुकेश सोनी को पद मुक्त करने से क्या फायदा हुवा करोड़ों रुपए कमाने के बाद ऐसे सरपंच पर जुर्माना लगाया जाए और सभी जमीनों पर से अवैध कब्जे हटाए जाएं जानकारी के अनुसार पीड़ित को न्याय अभी तक नहीं मिला।ना ही पंचायत का कब्ज़ा नहीं हटाया।जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरपंच के द्वारा विवादित जमीन पर पट्टे वितरित करने की साजिश की जा रही हैं।ज़िला प्रशासन से आज़ भी न्याय की उम्मीद जता कर बैठा है पीड़ित व्यक्ति की ज़िला प्रशासन के द्वारा पंचायत के द्वारा किए अवैध कब्जे को हटवाए
एक साल के बाद भी कारवाही नहीं,पीड़ित व्यक्ती की ज़मीन पर पंचायत ने अवैध पट्टे जारी करने की तैयारी

Advertisements
