Site icon 24 News Update

पीएम सूर्य घर योजना में निम्बाहेड़ा के वेंडर का जिले में प्रथम स्थान

Advertisements

निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आमजन को निःशुल्क एवं सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। इस योजना के तहत अब तक जिले में कुल 4200 से ज्यादा सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं।

योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुछ चयनित वेंडरों को पंजीकृत किया गया है, जिनके माध्यम से ही आम नागरिक अपने घरों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित करवा सकते हैं। इन्हीं पंजीकृत वेंडरों में निम्बाहेड़ा स्थित केके पावर सोल्यूशन्स ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

अब तक केके पावर सोल्यूशन्स द्वारा जिले में कुल 663 सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं, जो जिले में सर्वाधिक संख्या है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, केके पावर सोल्यूशन्स को राजस्थान में 12वां स्थान और भारत में 26वां स्थान प्राप्त हुआ है, जो जिले और निम्बाहेड़ा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

पीएम सूर्य घर योजना से जहां आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत मिल रही है, वहीं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। जिले में इस योजना की सफलता में पंजीकृत वेंडरों की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है। विशेष रूप से केके पावर सोल्यूशन्स द्वारा किए गए कार्यों से यह सिद्ध होता है कि स्थानीय स्तर पर भी राष्ट्रीय योजनाओं को प्रभावी रूप से सफल बनाया जा सकता है। इस उपलब्धि से निम्बाहेड़ा क्षेत्र में खुशी का माहौल है और आने वाले समय में जिले में सोलर ऊर्जा के और अधिक विस्तार की संभावना है।

Exit mobile version