24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख) आगामी 9 अप्रैल को विश्वभर में मनाए जाने वाले विश्व नवकार महामंत्र दिवस-2.0 के उपलक्ष्य में प्रचार-प्रसार हेतु निकाली जा रही रथ यात्रा सोमवार को निम्बाहेड़ा पहुँची, जहाँ जैन समाज के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने जैन दिवाकर भवन में रथ का भव्य स्वागत किया।
जीतो यूनिट निम्बाहेड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अशोक नवलखा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महावीर जन्मकल्याणक समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र डूंगरवाल, भारतीय जैन संगठना अध्यक्ष एवं जीतो सदस्य वीरेश चपलोत, ललित पारख, साधुमार्गी संघ अध्यक्ष अनिल मारु, वर्धमान स्थानकवासी संघ अध्यक्ष पारस बोहरा, तेरापंथी संघ अध्यक्ष बाबूलाल सिंघवी, त्रिस्तुतिक संघ से शेर सिंह पारख तथा दिगंबर समाज से बाबूलाल गदिया एवं सुरेश सहलोत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही वीरेंद्र अब्बानी, अभय बोडाना, सुरेश कोठारी, विजय मारु, गिरीश श्रीमाल, आशीष नागोरी, विनोद आंचलिया, आनंद सालेचा, मनोज मेहता, अर्पित सिंघवी सहित जैन समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का मूल मंत्र है, जो शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश देता है। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के माध्यम से पूरे विश्व में सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जीतो सदस्य वीरेश चपलोत ने बताया गया कि गत वर्ष 9 अप्रैल 2025 को जीतो द्वारा मनाया गया विश्व नवकार महामंत्र दिवस ऐतिहासिक रूप से सफल रहा था। उसी क्रम में इस वर्ष 9 अप्रैल 2026 को पुनः विश्वभर में इसे बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम की राज्य स्तरीय शुरुआत 28 फरवरी एवं 1 मार्च को जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जीतो अपेक्स के कमलेश ढेलावत सहित पदाधिकारियों द्वारा की गई थी। इसी क्रम में प्रचार के लिए तीन रथ पूरे राजस्थान में भ्रमण कर रहे हैं।
निम्बाहेड़ा में रथ के आगमन पर समाजजनों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए आगामी 9 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में सामूहिक नवकार महामंत्र जाप में भाग लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में जीतो यूनिट निम्बाहेड़ा के सदस्यों ने सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading