Site icon 24 News Update

भाजपा उदयपुर जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में Next Gen GST सुधारों की विस्तार से चर्चा

Advertisements

24 news Update उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में वस्तु एवं सेवा कर (GST) के सफर और हाल ही में लागू हुए Next Gen GST सुधारों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। प्रेस वार्ता के दौरान जनप्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक आर्थिक सुधार को आम जनमानस तक पहुंचाने का संदेश दिया।

GST का सफर और ऐतिहासिक प्रगति
भारत में वस्तु एवं सेवा कर की अवधारणा सबसे पहले वर्ष 2000 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा प्रस्तुत की गई थी। इसके बाद 2011 में संविधान का 115वाँ संशोधन विधेयक लोकसभा में प्रस्तुत किया गया था। लेकिन राजनीतिक सहमति न मिलने के कारण यह लंबा समय तक अधर में रहा।
वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह पहल फिर से सक्रिय हुई और दिसंबर 2014 में संविधान का 122वाँ संशोधन विधेयक पारित हुआ। अगस्त 2016 में राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दी। इसके बाद GST काउंसिल का गठन किया गया और 1 जुलाई 2017 से भारतभर में GST लागू हुआ।

अब तक करीब 50 से अधिक GST काउंसिल की बैठकों के माध्यम से टेक्स संरचना को लगातार सरलीकृत किया गया और जनता के लिए राहतकारी कदम उठाए गए।

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में हुए महत्वपूर्ण सुधार
3 सितम्बर 2025 को आयोजित 56वीं GST काउंसिल बैठक में सरकार ने GST दरों को और अधिक सरल व पारदर्शी बनाने के लिए बड़े सुधार लागू किए।

आर्थिक व सामाजिक प्रभाव

राजनीतिक संदेश
भाजपा ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू किया गया यह सुधार –

जनप्रतिनिधियों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस सकारात्मक बदलाव को व्यापक रूप से प्रचारित करें, ताकि जनता तक प्रधानमंत्री मोदी जी की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुँच सके।

Exit mobile version