24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में शनिवार को निंबाहेड़ा के पेच एरिया परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय में नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी, निंबाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं विभिन्न मंडलों के नव नियुक्त अध्यक्षों का कांग्रेस पार्टी का उपर्णा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिति में पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव समाज के वंचित, दलित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है। एससी प्रकोष्ठ संगठन का महत्वपूर्ण अंग है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने, समाज के बीच सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों को उठाने और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पदों पर पर कमलेश खटीक (झाड़ सादड़ी) एवं पूर्व प्रधान प्रहलाद जटिया जलियां तथा महासचिव पदों पर गोपाल रेगर (बाड़ी) एवं नितेश लोट (नगर क्षेत्र) व सचिव पदों पर दिलीप मेघवाल (कनेरा) एवं देवीलाल बैरवा (रसूलपुर) को नियुक्त किया गया है।निंबाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर रविंद्र मेघवाल (मढ़ा गुलफरोशान) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं बाड़ी कांग्रेस मंडल के एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर सुरेश मेघवाल (कोटड़ी कला), कनेरा मंडल कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर एडवोकेट सत्यनारायण सालवी (मेलाना) तथा डोरिया मंडल कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर नानूराम खटीक को नियुक्त किया गया है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता और सर्वधर्म समभाव पर आधारित है, और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की दिशा में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, केली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ के सचिव फैसल खान,पूर्व पार्षद राजेश सांड,जावदा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल शर्मा,बाड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच कैलाश चंद्र आंजना,हजारीलाल मेघवाल,कन्हैयालाल मेघवाल,देवीलाल गायरी, मूलचंद गायरी,मुकेश धाकड़,विकास धाकड़ संतोषपुरिया,विक्रम अहीर,लोकेश धाकड़, समरथ रैगर तथा कांग्रेस कार्यालय प्रभारी जाकिर हुसैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर “बेटियां अनमोल है” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रंगोली, पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग नवकार महामंत्र की गूंज से गूंजा निम्बाहेड़ा विश्व नवकार महामंत्र दिवस-2.0 के प्रचार रथ का जैन समाज ने किया भव्य स्वागत