24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। विप्र फाउंडेशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत चौबीसा के पदभार ग्रहण करने पर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
चौबीसा ब्राह्मण समाज विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष जयप्रकाश चौबीसा तथा महामंत्री महेश गोठड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशांत चौबीसा से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रशांत चौबीसा ने उपस्थित समाजजनों और प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए समाज की प्रगति और संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने भारतीय संस्कृति के मूल आधार ‘सोलह संस्कारों’ को नई पीढ़ी में पुनः मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि संस्कारों की जड़ों को सुरक्षित रखकर ही एक सशक्त और संगठित समाज का निर्माण किया जा सकता है। साथ ही बालिका शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि “एक शिक्षित बेटी पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करती है।”
प्रशांत चौबीसा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करेगा, ताकि समाज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें और आत्मनिर्भर बनें।
कार्यक्रम में त्रिभुवन चौबीसा, इंद्रलाल चौबीसा, कन्हैयालाल व्यास, कुलदीप सेलोता, हर्षित खेड़ा, महेश ठाकरड़ा तथा पुष्पेंद्र पाड़वा सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विप्र फाउंडेशन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत चौबीसा का सम्मान

Advertisements
