24 News Update उदयपुर। उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 मार्च को उदयपुर शहर में दोपहर 03:00 पी.एम. से देर शाम तक हिन्दु नव वर्ष विक्रम संवत की शोभायात्रा का आयोजन भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में चेत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर गांधी ग्राउन्ड से कलश शोभायात्रा रवाना होगी जो शहर के विभिन्न मार्गो, चेटक सर्कल, हाथीपोल, देहलीगेट, बापू बाजार, सूरजपोल हो नगर निगम पहुंचेगी ।अतः यातायात प्रबंधन निम्नानुसार किया जाता हैः- जुलुस के दौरान लोककला मण्डल से पहाडी बस स्टेण्ड की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जुलुस के दौरान नजर बाग से पहाडी बस स्टेण्ड की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जुलुस के दौरान शिक्षा भवन चौराया से चेतक सर्कल की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा जो देत्यमगरी रेल्वे कॉलोनी रोड व झरिया मार्ग रोड पर आ जा सकेगें। जुलुस के दौरान जरिया मार्ग हाथिपोल की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा जो शिक्षा भवन, जाटवाडी की तरफ आ जा सकेगें। जुलुस के दौरान कुम्हारो के भट्टा से फतह स्कुल की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा जो दुर्गा नर्सरी रोड व उदियापोल की तरफ आ जा सकेगें। जुलुस के दौरान उदियापोल की तरफ से सुरजपोल की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा जो उदियापोल रोडवेज बस स्टेन्ड के पीछे नई रोड की तरफ आ-जा सकेगें। जुलुस के दौरान अमृत नमकीन की तरफ से पुरान पुलिस कन्ट्रोल रूम की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा जो उदियापोल एवं गुलाबबाग की तरफ जा आ सकेगें। जुलुस के दौरान अशोका बेकरी से टाउनहॉल की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा जो शक्ति नगर रोड हो अशोक नगर रोड की तरफ आ जा सकेगें। जुलुस के दौरान कोर्ट चौराहे से देहली गेट चौराहे की तरफ आने वाले वाहनो का प्रवेश वर्जित होकर शास्त्री सर्कल की तरफ आ-जा सकेगें। जुलुस के दौरान शास्त्री सर्कल से बांस गली देहली गेट की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश वर्जित होकर अशोक नगर रोड हो दुर्गा नर्सरी की तरफ डायवर्जन रहेगा।उपरोक्त मार्गो पर शोभायात्रा की वजह से वाहनो का प्रतिबन्ध रहेगा अतः उदयपुर शहर के निवासियों से अपील है कि शोभायात्रा के दौरान इन मार्गो पर नही आये।आपको शहर के किसी क्षेत्र में जाना है तो दुपहिया वाहनो का प्रयोग करे क्योंकि शहर के विभिन्न ईलाको में शोभायात्रा के दौरान यातायात प्रभावित हो सकता है। उदयपुर पुलिस आमजन को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु कटिबद्ध है और कल के समस्त आयोजन हेतु माकुल प्रबंध किये गये है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेलगांव में तैराकी का उभरता हुनर: पंच गौरव शिविर में जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया हौसला, खिलाड़ियों को मिला नया आत्मविश्वास एनडीपीएस में फंसाने के नाम पर 8 लाख की रिश्वत लेते SHO, कॉन्स्टेबल ACB के जाल में फंसे