24 News update उदयपुर। भारतीय नववर्ष सामाजिक समरसता का पर्व है, जिसमें हर समाज की सहभागिता आवश्यक है। इसी उद्देश्य से भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति ने सभी समाजों से इस उत्सव को भव्य रूप से मनाने का आग्रह किया है। समिति के संयोजक डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने शिवाजी नगर स्थित केशव सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को हिन्दू समाज नववर्ष के रूप में मानता है, अतः इसे पूरे उल्लास से मनाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तक इस संदेश को पहुँचाने का आह्वान किया। बैठक में समिति के पालक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि 28 से 30 मार्च तक विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने 29 मार्च को होने वाली वाहन रैली और 30 मार्च की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। बैठक में पूर्व संयोजक रविकांत त्रिपाठी भी उपस्थित थे। कार्यक्रमों की रूपरेखा 🔸 28 मार्च: प्रातः 7:30 बजे शहर के प्रमुख मंदिरों में शंखनाद घोषवादन। सायं 6 बजे नगर निगम प्रांगण में स्थानीय प्रतिभाओं का कार्यक्रम। 🔸 29 मार्च: सायं 4 बजे विशाल भगवा युवा वाहन रैली (फतेह स्कूल से टाउन हॉल तक), जिसमें बेणेश्वर धाम के पीठाधीश अच्युतानंद महाराज का सान्निध्य मिलेगा। 🔸 30 मार्च: दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा (गांधी ग्राउंड से नगर निगम तक), जिसमें झांकियां, अखाड़े और ढोल-नगाड़े रहेंगे। सायं 7 बजे भजन संध्या (प्रसिद्ध गायक प्रकाश माली प्रस्तुति देंगे), जिसमें सुदर्शनाचार्य महाराज (गोपाल पुरुषोत्तम आश्रम, बड़ीसादड़ी) और गुलाबदास महाराज (मांकड़ादेव धाम, झाड़ोल) का सान्निध्य रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रत्येक का प्रयास, राजस्थान का विकास’ विषयक संभागीय कार्यशाला’विकसित राजस्थान – 2047’ का दीर्घकालिक विजनदस्तावेज तैयार करने की कवायद अंतरराष्ट्रीय निर्णायक विनोद साहू खेलो इंडिया पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त