24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। श्री रामेश्वर भक्त मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी का एक वर्ष पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में अशोक भोई को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक मंडल के मुख्य संरक्षक संत उदयरामजी महाराज के मुख्य आतिथ्य, मुकेश भोई के विशिष्ट आतिथ्य एवं राजेश भोई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वसम्मति से अशोक (नानूलाल) भोई अध्यक्ष, रेखा/गोपाल भोई उपाध्यक्ष, राजेश भोई सचिव, शांता देवी एवं सुरेश सुथार सह सचिव, विशाल भोई कोषाध्यक्ष, पिंकी/दिलीप भोई व प्रीतम भोई सह-कोषाध्यक्ष, अजय भोई मीडिया प्रभारी, मयंक भोई सह मीडिया प्रभारी, भूपेन असावरा प्रवक्ता, नयन भोई सह प्रवक्ता, नरेश सेवक पूजन प्रभारी, चिराग भोई सह पूजन प्रभारी, दिव्यराज भोई व आराध्या आचार्य पुस्तक प्रभारी, रघुवीर भोई ढोलक प्रभारी तथा चिराग भोई, नयन भोई, भूपेन असावरा, जय भोई, मयंक भोई, अजय भोई को साउंड प्रभारी मनोनीत किया गया।मुख्य संरक्षक संत उदयरामजी महाराज, संरक्षक मुकेश भोई एवं सह संरक्षक दशरथ भोई बनाए गए। मार्गदर्शक मंडल में रमेशचंद्र भोई, संतोष भोई एवं दिलीप भोई को रखा गया। आभार राजेश भोई ने व्यक्त किया। संत उदयरामजी महाराज का पगड़ी, शाल व उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। निवर्तमान उपाध्यक्ष संतोष भोई ने सभी सदस्यों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया।मंडल में नवाचार करते हुए निर्णय लिया गया कि अब प्रत्येक यजमान को मंडल की ओर से प्रभु श्रीराम की प्रतिछाया भेंट की जाएगी। इसके प्रथम भामाशाह के रूप में मंडल मार्गदर्शक दिलीप भोई ने 50 प्रतिछाया भेंट करने की घोषणा की, जिसका सभी ने आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “ए मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर दो पानी…” सहित भजनों पर झूमे भक्त पाटीदार समाज नोहरा, श्रीराम बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित