उदयपुर/सायरा। मादक पदार्थ मामलों में फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सायरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 12 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को तकनीकी साधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से जोधपुर से दबोचा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद असलम (पिता मोहम्मद रूस्तम), निवासी उदय मंदिर, नाथों की पोल, थाना नागौरी गेट, जोधपुर, वर्ष 2013-14 के एनडीपीएस मामलों में वांछित था। वह विशिष्ट न्यायाधीश (एनडीपीएस प्रकरण) उदयपुर के प्रकरण संख्या 407/2014 तथा थाना सायरा के प्रकरण संख्या 114/2013 (धारा 08/15, 08/25 एनडीपीएस एक्ट) में लंबे समय से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी कानाराम सिरवी के नेतृत्व में टीम ने 12 अप्रैल 2026 को जोधपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कांस्टेबल निम्बाराम, रामदयाल, रूपाराम तथा साइबर सेल के लोकेश रायकवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरारी काट रहा था और उसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद अब उसे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भूपाल नोबल्स में एडहॉक कमेटी का गठन, पुरानी कमेटी कार्यमुक्त, नई कमेटी को सौंपा कार्यभार, ऑडिट पर गंभीर सवाल!! 5 दिन में पुलिस का बड़ा एक्शन: पानी मांगकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद