Site icon 24 News Update

रैगर समाज की एकता और विकास को लेकर जयपुर में राष्ट्रीय स्तरीय जनप्रतिनिधि संगोष्ठी 29 मार्च को

Advertisements

24 News Update रैगर समाज राजस्थान के तत्वावधान में समाज की एकता, संगठन और समग्र विकास को लेकर एक राष्ट्रीय स्तरीय जनप्रतिनिधि संगोष्ठी – “समाज एक जाजम पर” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम 29 मार्च 2026, रविवार को सुबह 11 बजे से अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी, जयपुर में आयोजित होगा।
गुलाबी नगरी जयपुर में होने जा रहा यह कार्यक्रम रैगर समाज के लिए एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है। इसमें प्रदेश और देशभर से रैगर समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, प्रबुद्धजन तथा सम्मानित नागरिक भाग लेंगे।
इसके साथ ही समाज के पंच, सरपंच, प्रधान, नगर परिषद एवं नगरपालिका के पार्षद, विधायक प्रत्याशी, शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तित्व तथा समाज के जागरूक नागरिक भी इस संगोष्ठी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजकों की ओर से समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और समाज हित में अपनी सहभागिता निभाएं।
संगोष्ठी में इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में रैगर समाज के वर्तमान और भविष्य से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिनमें मुख्य रूप से—
समाज में एकता और समरसता को मजबूत करने के उपाय
समाज की सुदृढ़ता और संगठनात्मक मजबूती पर विचार
समाज का सशक्त और सामाजिक नेतृत्व विकसित करने पर चर्चा
शिक्षा क्षेत्र में नई नीतियों और अवसरों पर मंथन
समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए आर्थिक सहयोग की योजनाएं
चिकित्सा और रोजगार के नए आयाम व विकल्प
समाज का सामाजिक और राजनीतिक वर्चस्व बढ़ाने के प्रयास
समाज के विकास और उन्नति के नए रास्ते
समाज के पीड़ित वर्ग को न्यायिक अधिकार और संरक्षण
युवाओं के साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के मुद्दे
आयोजकों का कहना है कि यह संगोष्ठी रैगर समाज को एक मंच पर लाकर सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक दिशा तय करने का महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगी।
इस ऐतिहासिक आयोजन से समाज में एकजुटता, जागरूकता और विकास की नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version